Doordrishti News Logo

प्रदेश भर में 49 एएसपी का तबादला

  • जोधपुर कमिश्ररेट में एडीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा बने एडीसीपी ईस्ट
  • एडीसीपी ईस्ट वीरेंद्र सिंह राठौड़ को भेजा पोकरण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रदेश भर में 49 एएसपी का तबादला। प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को राज्यभर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 49 अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की। इस फेरबदल में जोधपुर कमिश्नरेट और जिले के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विभिन्न स्थानों से तीन गाड़ियां चोरी

इधर देर रात जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 40 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के तबादले कर दिए गए। लगातार हुए इन बदलावों को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

देवड़ा पहुंचे ईस्ट,वीरेंद्र सिंह का पोकरण तबादला
तबादला सूची के अनुसार एडीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा को अब ईस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। एडीसीपी ईस्ट वीरेंद्र सिंह का तबादला जैसलमेर जिले के पोकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है।

निशांत भारद्वाज एटीएस में,एडीसीपी वेस्ट होंगे प्रवीण कुमार 
जोधपुर कमिश्नरेट में एडीसीपी वेस्ट रह चुके और वर्तमान में पाली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत निशांत भारद्वाज को एटीएस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। प्रवीण कुमार को जोधपुर कमिश्नरेट का एडीसीपी वेस्ट नियुक्त किया गया है।

एएनटीएफ से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचे आनंद सिंह
आनंद सिंह राजपुरोहित को स्थानांतरित कर एडीसीपी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर लगाया गया है। आनंद सिंह इससे पहले जोधपुर में बोरानाडा एसीपी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा भरत राज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,लीगल सेल,जोधपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कमिश्नरेट में 40 एसआई का भी हुआ तबादला 
राज्य स्तर पर अधिकारियों के तबादलों के साथ ही पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने देर रात आदेश जारी कर 40 सब-इंस्पेक्टर का स्थानांतरण कर दिया। इस सूची में कई थानों के सेकेंड ऑफिसर, पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी तथा महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी शामिल हैं। माना जा रहा है कि आगामी कानून- व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।