Doordrishti News Logo
  • कोरोना गाइड लाईन की पालना नहीं की जा रही थी
  • दो दिन में उपखण्ड अधिकारी जोधपुर ने की कार्यवाही

जोधपुर, बिना पूर्व सूचना सामाजिक आयोजन, विवाह समारोह में कोरोना गाइडलाईन की पालना नहीं करने के मामले में लगातार दो दिन की कार्यवाही में उपखण्ड अधिकारी जोधपुर ने 48500 का जुर्माना वसूला। उपखण्ड अधिकारी जोधपुर हनुमानसिंह राठौड़ ने बताया कि कोविड-19 के बढते संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाईन के उल्लंघन व बिना पूर्व अनुमति सामाजिक आयोजन व विवाह समारोह में गाईडलाईन की पालना नहीं करने पर भ्रमण के दौरान बिसलपुर, सालवा कला व खातियासनी में बिना पूर्व लिखित सूचना के सामाजिक कार्यक्रम आयोजन व सामाजिक जमाव के प्रकरण में निरीक्षण दल ने 15800 रूपये का जुर्माना आरोपित किया

48500 fine imposed for organizing social functions and marriage ceremonies without prior notice

व उन्होंने बताया कि गुरूवार को टीम सदस्य कार्यवाहक तहसीलदार जोधपुर प्रभूराम चौधरी व थानाधिकारी डांगियावास कन्हैयालाल व भू अभिलेख निरीक्षक गजेसिंह व पटवारी किशन गोपाल द्वारा उपखण्ड में औचक निरीक्षण में डोलिया में हापूराम जाट द्वारा लड़कियों के विवाह समारोह में कोविड -19 की पालना नहीं करने पर व 50 से अधिक व्यक्ति उपस्थित पाये जाने पर 25 हजार का जुर्माना शास्ति वसूली गई व राजस्थान आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि बिरड़ावास के पीराराम जाट ने बिना सूचना दिए सामाजिक समारोह आयोजन पर 5 हजार का जुर्माना वसूला गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026