Doordrishti News Logo

निवेश के नाम पर 42.80 लाख की ठगी,जम्मू कश्मीर के व्यक्ति के झांसे में आया युवक

लॉजिस्टिक कंपनी में शेयर के नाम पर ऐंठी रकम

जोधपुर(डीडीन्यूज),निवेश के नाम पर 42.80 लाख की ठगी,जम्मू कश्मीर के व्यक्ति के झांसे में आया युवक। शहर के लूणी स्थित नांदवास गांव में रहने वाले एक युवक को शातिरों ने निवेश के नाम पर 42.80 लाख की ठगी कर ली। चार पांच नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। इसमें एक युवक जम्मू कश्मीर का बताया जाता है। उदयमंदिर थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी गई है।रुपयों को लेन देन कचहरी परिसर से होना बताया गया है।

यह भी पढ़िए – अवधिपार ऋणियों के लिये 30 सितंबर अंतिम अवसर

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि पुरोहितों की ढाणी नांदवास गांव लूणी निवासी प्रेम सिंह राजपुरोहित पुत्र लालसिंह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पहचान जगती कॉलोनी जम्मू कश्मीर के सुमेर जे. भट्ट उर्फ सुमीर से हुई थी। जिसने निवेश के नाम पर धन को दोगुना होने की बात की थी। जिसके बाद उसने शैलेश रमेश ऑटी और अनुराग चौधरी नाम के शख्स से मिलवाया गया था।

इन लोगों को जोधपुर के कोर्ट परिसर में बात हुई थी। तब धन निवेश के नाम पर इन लोगों को अलग अलग किश्तों में 42.80 लाख रुपए इंवेस्ट किए गए। मगर बाद में आरोपियों ने टालमटोल जवाब देना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामला कुछ दिनों पहले का ही है। पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की गई है।

इस तरह लिया झांसे में
रिपोर्ट के अनुसार पीडि़त प्रेमसिंह को साउथ नॉर्थ लॉजिस्टिक इंडियन नाम की कंपनी में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया। इस पर उसने अपने मुंबई निवासी पार्टनर जयंतीलाल चौधरी से बात की। इसके बाद सुमेर भट्ट और उसकी कंपनी के प्रतिनिधि शैलेश रमेश ओटी ने एक मीटिंग भी करवाई जिसमें दोगुना मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया।

ऑन लाइन खाते में डाले रूपए
रिपोर्ट के अनुसार पहले भुगतान के तौर पर 15 लाख रुपए दे दिए। बाद में 27 लाख 80 हजार व अंतिम भुगतान के तौर पर 5 लाख रुपए दे दिए। यह सभी रुपए उनके पार्टनर जयंतीलाल की कंपनी जेबी डेवलपर्स के खाते से ऑनलाइन डाले गए। रुपए देने के कई दिन बीतने के बाद भी कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से न तो मुनाफा दिया गया और न ही पैसे वापस लौटाए गए।

कोर्ट में इकरानामा भी बनाया
कंपनी के प्रतिनिधि शैलेश रमेश ऑटी ने आश्वासन दिया कि पैसा लौटा दिया जाएगा। इसके बाद सुमेर जे भट्ट 10 जुलाई को जोधपुर आया। यहां पर कचहरी परिसर में परिवादी और उसके पार्टनर जयंतीलाल चौधरी के पक्ष में इकरारनामा भी करके दिया।
इस दरमियान कंपनी के प्रतिनिधि शैलेश रमेश ने एक डेवलपर्स के खाते में 500000 की राशि अलग-अलग टुकड़ों में डाली और बकाया रुपए देने से मना कर दिया।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

February 28, 2026