Doordrishti News Logo

40 अनाधिकृत वेंडरों पर 15 हजार रुपए जुर्माना

विशेष अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),40 अनाधिकृत वेंडरों पर 15 हजार रुपए जुर्माना। रेलवे द्वारा अनाधिकृत वेंडिंग पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत जोधपुर मंडल की विभिन्न ट्रेनों में 40 अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार अभियान के दौरान अनाधिकृत रूप से सामान बेच रहे 40 वेंडरों को पकड़ा गया और नियमानुसार उन पर जुर्माना लगाया गया।

डॉ.राकेश राठौड़ सहायक प्रोफेसर (यूटीबी)ऑन्को सर्जरी नियुक्त

उन्होंने बताया कि ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में अवैध रूप से सामान बेचना गैर कानूनी है। रेलवे द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं,जो आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से जहां यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित सेवाएं मिलेंगी वहीं स्टेशन परिसर में सुव्यवस्था भी बनी रहेगी। इसके लिए संबंधित सेक्शन के वाणिज्य निरीक्षकों एवं टिकट चेकिंग स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Related posts: