Doordrishti News Logo

4 रेलसेवाएं रेगूलेट रहेगी

पश्चिम रेलवे के पालघर-बोईसर रेलखण्ड के ब्रिज संख्या 142 पर तकनीकी कार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),4 रेलसेवाएं रेगूलेट रहेगी। पश्चिम रेलवे द्वारा पालघर-बोईसर रेलखण्ड के मध्य ब्रिज संख्या 142 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

खाईवाली करते दस गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपए जब्त

रेगूलेट रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 11089, भगत की कोठी-पुणे ट्रेन जो 17 मार्च को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 10 मिनट रेगूलेट रहेगी।

2.गाडी संख्या 20694, बैंगलुरू-जोधपुर ट्रेन जो 16 मार्च को बैगलुरू से प्रस्थान करेगी वह वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 55 मिनट रेगूलेट रहेगी।

3.गाडी संख्या 20496, हडपसर- जोधपुर ट्रेन जो 17 मार्च को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 25 मिनट रेगूलेट रहेगी।

4.गाडी संख्या 14808, दादर- जोधपुर ट्रेन जो 18 मार्च को दादर से प्रस्थान करेगी वह वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 20 मिनट रेगूलेट रहेगी।