Doordrishti News Logo

मिलावट के संदेह में 4 क्विंटल मिर्च पाउडर जब्त

जोधपुर,आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा नियमित रूप से मिलावटखोरी के खिलाफ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत खाद्य सामग्री की शुद्धता को लेकर विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम जिले भर में मिलावट के संदेह वाले खाद्य पदार्थों को सीज कर नमूने लेकर आवश्यक कार्रवाई नियमित रूप से कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा की टीम ने सूचना के आधार पर मिलावट खोरी के खिलाफ कार्यवाही की।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर भदवासिया मदेरणा कॉलोनी स्थित महर्षि गौतम ट्रेडिंग कंपनी से मिलावट के संदेह से 398 किलो लाल मिर्च पाउडर जब्त किया है। खाद्य पदार्थ के लिए गए नमूनों की जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाल भिजवाए जाएंगे, यदि मिलावट पाई जायेगी तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026