Doordrishti News Logo
  • बोलेरो कैम्पर में आए लुटेरे
  • ग्राहकों से रुपए कलेक्शन कर बाइक से आ रहा था सेल्समेन
  • प्रताप नगर चुंगी नाके के पास हुई बारदात

जोधपुर, शहर में मंगलवार को प्रतापनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल सवार सेल्समैन से 4 लाख 42 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया। सफेद रंग की बोलेरो कैम्पर में आए लुटेरों ने कलेक्शन कर बैग में रुपए लेकर आ रहे सेल्स मैन को बीच रास्ते लूट लिया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई।

दिनदहाड़े सेल्समैन रुपए लूटे

पुलिस के अनुसार सेल्समैन के बैग में 4 लाख 42 हजार रुपए होना बताया गया, लूट की राशि को लेकर अलग-अलग बयान आने से पुलिस इसे संदेह जता रही है। एसीपी नीरज ने बताया कि पीड़ित महिपाल विश्नोई विमल पान मसाला की दुकान में मुनीम है।

मंगलवार को वह दुकानों से रुपए के कलेक्ट कर प्रताप नगर चुंगी नाके के सामने विनायक कालोनी की गली से जा रहा था उसी समय सफेद बोलेरो कैम्पर में कुछ लोग आए और उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए,यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की प्रतापनगर पुलिस जांच कर रही है। सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने उसके साथ हथियार दिखाकर मारपीट की लेकिन फुटेज में ऐसा कुछ नजर नही आने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

ये भी पढ़े – जेल में मोबाइल मिलने का मामला: दो बंदियों को पूछताछ के लिए थाने लाए

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026