Doordrishti News Logo

टिकट चेकिंग के स्पेशल ड्राइव में पकड़े 3 हजार बेटिकट यात्री

  • साढ़े चौदह लाख रुपए वसूले
  • रेलवे का पूरे देश में चला स्पेशल ड्राइव

जोधपुर,टिकट चेकिंग के स्पेशल ड्राइव में 3 हजार बेटिकट यात्री पकड़े गए। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार भारतीय रेलवे पर चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग ड्राइव के दौरान उत्तर- पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने पकड़े गए तीन हजार से भी अधिक बिना टिकट यात्रियों से साढ़े चौदह लाख रुपए का राजस्व वसूल करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर डीआरएम पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में जोधपुर मंडल पर 5 से 18 जून तक चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग ड्राइव के दौरान विभिन्न रेल खंडों में सघन टिकट चेकिंग की गई जिसमें 3030 यात्री बिना टिकट व 236 यात्री अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए।

ये भी पढ़ें- भीलड़ी रेल खंड पर रेल मार्ग दुरुस्त,ट्रेनें हुई सुचारू

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बिना व अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे कुल 3 हजार 320 यात्रियों से टिकट चेकिंग स्टाफ ने 14 लाख 60 हजार 1 सौ 70 रुपए किराया व जुर्माना वसूल किया जिसमें रेलवे द्वारा निर्धारित छूट से ज्यादा सामान लेकर यात्रा के 6 मामले सम्मिलित हैं। खेड़ा ने बताया कि स्पेशल ड्राइव के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ ने जोधपुर मंडल के जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन,लूणी- समदड़ी-बाड़मेर-मुनाबाव, समदड़ी- भीलड़ी,जोधपुर-जैसलमेर,जोधपुर-मेड़ता-डेगाना-फुलेरा,डेगाना-रतनगढ़ तथा मेड़ता रोड-नागौर-बीकानेर रेल खंडों में सघन व औचक टिकट चेकिंग की तथा बिना टिकट व अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से रेलवे नियमानुसार जुर्माना राशि वसूल की। उन्होंने बताया कि ड्राइव के तहत ट्रेनों के अलावा जोधपुर व अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी सघन टिकट चेकिंग की गई तथा बिना प्लेटफॉर्म टिकट पाए गए व्यक्तियों से भी जुर्माना वसूल किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026