Doordrishti News Logo

लज्जरी कार और रहवासीय ढाणी में पकड़े अवैध शराब के 30 कार्टन

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर 30 कार्टन देशी अंग्रेजी शराब बरामद की है। एक लज्जरी कार को भी बरामद किया है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व तस्करों-वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत ओसियां में दो तस्कर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से 18 कार्टन अवैध शराब मय वाहन व पप्पुराम देवासी की रहवासी ढाणी से 12 अवैध देशी शराब के कार्टन बरामद साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

हैडकांस्टेबल ओसियां पूनमचन्द ने मय जाब्ता के खाबड़ाखुर्द सरहद के पास गश्त में एक लग्जरी वाहन स्कार्पियो को खाबड़ा से खेतासर जाने वाली रोड पर खड़ी दिखायी दी जिसे चैक किया तो अवैध शराब से भरी पायी गयी, जिस पर चैक करने पर 18 कार्टन अवैध शराब कब्जे में ली गई। इस पर आरोपी पल्ली मतोड़ा निवासी भोमाराम उर्फ भोमराज पुत्र मांगीलाल जाट एवं महेन्द्रराम पुत्र हड़मानराम विशनोई को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार सरहद मीनों की ढाणी पुलिस चौकी चेराई में मुखबिर की इतला अनुसार पप्पुराम देवासी की रहवासी ढाणी से 12 अवैध देशी शराब के कार्टन बरामद किए गए। उसकी तलाश जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026