Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की शास्त्रीनगर व खांडा फलसा थाना पुलिस की साइबर टीम की तत्परता से पीडि़त के 3 लाख 51 हजार रुपए ट्रेस आउट कर उन्हें रिफंड करवाए गए।
शास्त्रीनगर थानाधिकारी पकंज माथुर ने बताया कि रिद्धी अपार्टमेंट, गुलाब नगर निवासी रमेश मेहता ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनके मोबाइल की सिम बंद हो गई थी। जिस पर उनके पास एक मैसेज आया, जिसे रमेश मेहता ने उस शातिर को कंपनी का कर्मचारी समझ लिया।

इसके बाद बात करने के बाद उनके खाते से 3 लाख 90 हजार रुपए पार हो गए। जिस पर तुरंत पीडि़त शास्त्रीनगर थाने पहुंचा। जिस पर थानाधिकारी व खांडा फलसा थाने के साइबर टीम के कांस्टेबल सुरेश विश्नोई ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की। उन्होंने तुरंत यूपीआई से समन्वय बनाते हुए तकनीकि जानकारी ली। शातिर द्वारा ट्रांजेक्शन को ट्रेस आउट करते हुए 3 लाख 51 हजार रुपए ट्रेस आउट कर लिए। फिर पीडि़त को राशि पुन:  रिफंड करवा दी। जिस पर पीडि़त ने पुलिस की टीम का आभार जताया।

ये भी पढें – एसएफआई का 22 वां जिला सम्मेलन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026