Doordrishti News Logo

जोधपुर, सोजती गेट व्यापारी संस्था एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज सोजती गेट स्थित रिया हाउस में वैक्सीनेशन का कैंप आयोजित किया गया। सोजती गेट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि आज के इस शिविर में 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिए प्रथम और द्वितीय डोज लगाई गई।

शिविर में उत्साह वर्धन करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मांडा, डॉ. खुशाल सिंह, पब्लिक हेल्थ मैनेजर सीताराम चौधरी, चैन सिंह पवार मुख्य सफाई निरीक्षक नगर निगम प्रेमलता, तारा, हंसराज का सहयोग रहा। सोनी ने बताया कि आज के वैक्सीनेशन कैंप में प्रथम व द्वितीय की 295 डोज लगाई गई। शिविर को सफल बनाने में सोजती गेट व्यापारी संस्था के उपाध्यक्ष विष्णु अरोड़ा, मुकेश बाहेती, मूल चंद भाटी कुलदीप लोढ़ा, निखिल आचार्य, मनीष आचार्य ने सहयोग दिया।

ये भी पढें – सेवानिवृति का पैसा कस्टमर केयर से लुटा बैठे, शातिर ने ऑनलाइन 12.30 लाख उड़ाए

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: