Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की सीएसटी व डांगियावास पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक स्कॉर्पियो से 293.750 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त करते हुए एक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि सीएसटी टीम के प्रभारी अनिल यादव ने सूचना दी कि मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है। जिसमें थाना पीपाड़ के कुड निवासी देवाराम पुत्र भीखाराम, पीपाड़ के हिगोणिया की ढाणी निवासी अशोक साहू पुत्र प्रेमकुमार मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं। जो भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त लेकर सफेद रंग की स्कॉर्पियो में निकलते हुए रामनगर की तरफ आ रहे हैं। जिस पर डांगियावास थाने की टीम ने हिगोणिया से सालवा फाटक जाने वाले रास्ते पर स्कॉर्पियो को रूकवाया। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 293.750 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। जिस पर सप्लायर देवाराम को पकड़ लिया। आरोपी अशोक व मनोहर की पुलिस तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में सीएसटी टीम के उप निरीक्षक सरजिल मलिक, श्याम सिंह, हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल इमरान, थानाराम, तेजाराम शामिल थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026