Doordrishti News Logo

69वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में 29 रेलकर्मी होंगे पुरस्कृत

  • शुक्रवार को रेलवे सामुदायिक भवन में होगा समारोह
  • महाप्रबंधक शील्ड प्राप्त और व्यक्तिगत स्तर पर पुरस्कृत अधिकारी व कर्मचारी भी होंगे सम्मानित

जोधपुर(डीडीन्यूज),69वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में 29 रेलकर्मी होंगे पुरस्कृत। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल स्तर पर शुक्रवार को रेलवे सामुदायिक भवन में मनाए जाने वाले 69 वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2024 में 29 रेल कर्मियों को उत्कृष्ट रेलसेवाओं के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए – पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं जोधपुर

अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न साढ़े तीन बजे से प्रारंभ होने वाले समारोह में डीआरएम पंकज कुमार सिंह जोधपुर मंडल पर कार्यरत 29 रेलकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पिछले दिनों महाप्रबंधक स्तर पर कार्यकुशलता शील्ड प्राप्त विभाग एवं महाप्रबंधक पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों व कर्मचारियों का भी समारोह में डीआरएम द्वारा स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक नरेंद्र सिवासिया ने बताया कि समारोह में रेल कर्मचारियों और स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

सम्मानित होंगे जोधपुर मंडल के 29 रेलकर्मी
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी के अनुसार डीआरएम स्तर पर प्रभात कुमार सिंह,सुनील मीणा,लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित,रामखिलाड़ी मीणा, रोविन्स त्यागी,मोहन वैष्णव, विक्रम कुमार लोहार,ओमाराम,जितेंद्र गोयल,लखन सिंह,मनीष कुमार सोनी,नीरज प्रसाद सिंह,अनिल मातवा,प्रदीप जांगिड़,भरत सिंह, राहुल सुथार,शक्तिसिंह बाघेला, विनोद कुमार सुंडा,रामचंद्र कुमावत, मुकेश कुमार मीणा,बंशीलाल,शंकर दयाल डूडी, जोगा राम,शिल्पा पूनिया, अंकित कुमार जैमन,मुकेश कुमार मीणा,योगेश कुमार शर्मा,राजेश गहलोत व गोविंद सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026