29 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा मेें भेजा
जोधपुर उपद्रव
जोधपुर,शहर जालोरी गेट सर्किल पर गत 3 मई की रात को फिर अगले दिन यानी 4 मई को हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने पकड़े गए 29 अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जिला पश्चिम में गिरफ्तार अभियुक्तों की रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया गया था।
एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि विभिन्न प्रकरणों में पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी पुलिस अभिरक्षा में चल रहे थे। जिनकी रिमाण्ड अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गत 3 मई को शहर के जालोरी गेट सर्किल पर दो गुटों में विवाद के बाद उपद्रव हो गया था। जिसमें कई गाडिय़ों, भवनों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस ने बाद में दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने के साथ मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद की थी। जिला पूर्व एवं पश्चिम में पुलिस ने 33 प्रकरण दर्ज करते हुए 42 लोगों को हिरासत में लिया था। कई अभियुक्त पुलिस कस्टडी में चल रहे थे। पुलिस ने बाद मेें स्थिति सामान्य होने पर सभी दस थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू उठा लिया था। पहले कर्फ्यू में छूट प्रदान की गई थी, फिर स्थिति सामान्य होने पर थाना क्षेत्रों को कर्फ्यू मुक्त किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नवंबर में 10 जोड़ी ट्रेनों में बदलेगा कोच संयोजन

एडीआरएम ने किया जोधपुर-सुजानगढ़ रेलखंड का निरीक्षण

कबाड़ के ढेर से रेलवे ने जुटाए 51.88 करोड़ रुपए

राईका बाग स्टेशन पर रेपिडो कियोस्क प्रारंभ

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

