Doordrishti News Logo

2615.200 किलो अवैध डोडा पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा

-नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई

-190 प्लास्टिक बैग में भरा था

-झारखंड से जोधपुर लाया जा रहा था

जोधपुर,नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर की टीम ने जयपुर के बस्सी इलाके राजादोक टोल प्लाजा के पास में एक ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली। ट्रक से 2615.200 किलो अवैध डोडा पोस्त मिलने पर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह डोडा पोस्त झारखंड से लाया गया था और जोधपुर भेजा जा रहा था।

इस खबर को भी पढ़िए-शहर में एक और कंपनी का घपला आया सामने, 3.70 लाख की ठगी

ब्यूरो के अनुसार एनसीबी जोधपुर टीम को सूचना मिली कि झारखंड से एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त परिवहन कर लाया जा रहा है। इस पर ब्यूरो की जोधपुर टीम ने जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में राजादोक टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी में ट्रक को रुकवाया और तलाशी ली। तब तिरपाल से ढके ट्रक में 190 प्लास्टिक बैग मिले। जिसमें 2615. 200 किलो अवैध डोडा पोस्त पाया गया। इस पर ब्यूरो की टीम ने ट्रक चालक संदीप कुमार को आरंभिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। आरंभिक पूछताछ में पता लगा कि यह ट्रक झारखंड से लाया गया है और राजस्थान के जोधपुर शहर के अलावा राजस्थान के अन्य शहरों में भेजा जाना था। ब्यूरो की टीम अब इसके नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इस ब्ल्यू लाइन को क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026