Doordrishti News Logo

पड़ौसी के घर में हुई 25 लाख की चोरी का खुलासा: बाप बेटों ने मिलकर रची साजिश

  • बनाड़ पुलिस की कार्रवाई
  • चार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पड़ौसी के घर में हुई 25 लाख की चोरी का खुलासा: बाप बेटों ने मिलकर रची साजिश। बनाड़ थाना क्षेत्र में गत दिनों बंद मकान में नकबजनी कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी के 4 आरोपियों को बनाड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने अपने अन्य साथियों को वारदात के लिए बुलाकर पड़ोस के ही बंद मकान को निशाना बना चोरी की।

इसे भी पढ़िए – तेज धमाके की ध्वनि पर सहमे लोग घरों के बाहर निकले,खिड़की दरवाजे हिले

इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने लोकेंद्र उर्फ लोकेश,अमृतलाल, अभिषेक और रमेश को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी पिता-पुत्र हैं। एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी इन आरोपियों से पहचान की जा रही है।

यह है मामला 
बनाड़ थाने के एसआई त्रिलोकदान के अनुसार 22 नवंबर को महादेव नगर निवासी माधो सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह परिवार के साथ गांव निकल गया। दूसरे दिन पड़ोसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए पड़े हैं। घर से चोर 25 तोला सोना और सवा किलो चांदी चुराकर ले गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

इन्हें पकड़ा गया 
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बनाड़ के महादेव नगर निवासी लोकेंद्र उर्फ लोकेश उर्फ लक्की, उसका भाई अभिषेक,पिता अमृत लाल और बालोतरा के बायतु निवासी रमेश कुमार पुत्र पुखराज सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी लोकेंद्र उर्फ लोकेश अंतरराज्यीय चोर है। जिसके खिलाफ सिरोही के पिंडवाड़ा में एक मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। जबकि आरोपी रमेश कुमार सोनी के खिलाफ पाली के रास और पाली के सुमेरपुर थाने में 1-1 मामला दर्ज है।

Related posts:

ट्रेलर-स्लीपर बस भिड़ंत में गई छह जान दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हुए

February 28, 2026

अधिकारी और जवान अच्छे से कार्य करें,जन संवाद बनाएं रखें

February 27, 2026

एनसीईआरटी रेड: 1845 पाठ्य पुस्तकें नकली दो दुकानदार गिरफ्तार,जेल भेजा

February 27, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को राजस्थान का दौरे पर

February 27, 2026

बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

February 27, 2026

जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

जोधपुर-साबरमती ट्रेन आंशिक रद्द

February 27, 2026

ट्रेन के शौचालय में छिपाई गई अवैध शराब पकड़ी

February 27, 2026