ट्रेलर-स्लीपर बस भिड़ंत में गई छह जान दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हुए

  • बालोतरा में सड़क हादसा
  • चश्मदीद ने कहा था-गाड़ी धीरे चलाओ
  • सीटों से नीचे लटके शव

जोधपुर/बालोतरा(दूरदृष्टीन्यूज), जोधपुर संभाग के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई। कई यात्री घायल हो गए जिन्हेें बाद में जोधपुर रैफर किया गया। बस में ज्यादातर सवारियां जालोर और सांचौर की थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर साइड की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में से शव लटके नजर आए। 3 और 6 साल के दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

अधिकारी और जवान अच्छे से कार्य करें,जन संवाद बनाएं रखें

हादसे में सांचौर निवासी अनुषा (22) पुत्री भगवाना राम दाता और जोधपुर में वाणिज्य कर विभाग में एलडीसी के पद पर तैनात नरपत (30) पुत्र सदराम की भी मौत हो गई। दोनों होली की छुट्टी पर गांव आ रहे थे। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया,जहां से 8 घायलों को जोधपुर रैफर कर दिया गया। शवों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

ओवर टेक के चक्कर में हुआ हादसा 
बालोतरा एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि हादसा शाम 4 बजे का है। बस जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही थी,जबकि ट्रेलर जोधपुर की ओर आ रहा था। बस ड्राइवर आगे चल रही 2 गाडिय़ों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से ड्राइवर साइड का हिस्सा टकरा गया।

इनकी हुई मौत 
हादसे में 5 लोगों की पहचान नरपत (50) निवासी चितलवाना (जालोर),नगाराम (38) निवासी सायला (जालोर),अनुशा (22) निवासी दांता (जालोर),शिवराज (3) और युवराज (6)पुत्र धारूराम निवासी बागोड़ा (जालोर) के रूप में हुई है। शिवराज और युवराज सगे भाई थे।

चश्मदीद ने कहा था स्पीड धीरे करें 
बालोतरा जिले में हुए हादसे के प्रत्यक्षदर्शी मेगावास सांचौर के रमेश ने कहा कि होली पर घर जाने के लिए जोधपुर से गांधव सांचौर से जाने के लिए दोपहर 1 बजे में निकले। रास्ते में गाड़ी खराब हुई तो हमें भारतमाता से बालोतरा जाने वाली बस में बिठा दिया गया। पहले ड्राईवर सीट के पास बैठे थे,दोपहर 3:30 बजे सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर एक स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान हादसा हुआ।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026