राष्ट्रीय लोक अदालत में 200 प्रकरणों का निस्तारण

3 बैंचों का गठन
4,78,88,500 के अवार्ड पारित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रीय लोक अदालत में 200 प्रकरणों का निस्तारण। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सानिध्य में इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय,जोधपुर मुख्य पीठ में जस्टिस डॉ पुष्पेन्द्र सिंह भाटी, न्यायाधीश,राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष,राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति,जोधपुर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

आपदा में अवसर ढूंढती कांग्रेस- पालीवाल

न्यायाधीश डॉ पुष्पेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा पर्व है जिसमें सीधे-सीधे विधि व्यवस्था आम नागरिक के प्रति समर्पित रहती है तथा आमजन को विवाद रहित समझौतों से भरा हुआ,सद्भाव से भरा हुआ एक संदेश देती है। जो प्रजातंत्र को भी मजबूत करता है और संविधान को भी मदद करता है। राष्ट्रीय लोक अदालत का पर्व जो आज हम मना रहे हैं देश और विश्व के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लोक अदालत की भावना विश्व के लिए सबसे ज्यादा जरूरत है,क्योंकि चारों ओर विश्व में शांति कायम रहे, देश की प्रगति रहे, देश के लोगों को अच्छा समय बिताने को मिले, नागरिक विवाद रहित एवं स‌द्भावनापूर्वक अपना जीवन जी सकें। इससे राष्ट्र लाभान्वित होगा तथा प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत में कभी किसी की हार नहीं होती है बल्कि दोनों पक्षों की जीत होती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत इस बात का प्रतीक है कि हमारा प्रजातंत्र मजबूत है और हम सभी आमजन के लिए समर्पित हैं।

न्यायाधीश सुनील बेनिवाल ने कहा कि आज इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 3 बैंचों का गठन किया गया है तथा 1400 से अधिक प्रकरणों को सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की न्यायपालिका सब तरफ से लोक अदालत के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। उसी का परिणाम है कि आज लोक अदालत में पूरे राजस्थान में दूरदराज से लेकर जयपुर,जोधपुर में हजारों मुकदमे निस्तारित होने की संभावना है। जिसके लिए सभी अधिवक्ता व न्यायाधीश मिलकर अथक प्रयास कर रहे हैं एवं जनभावना के अनुरूप लोक अदालत को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति,जोधपुर के सचिव राकेश रामावत ने बताया कि इस लोक अदालत में राजस्थान उच्च न्यायालय,जोधपुर में 03 बैंचों का गठन किया गया। जिसके तहत बैंच संख्या 1 में न्यायाधीश सुनील बेनीवाल,अध्यक्ष व पिन्टू पारीक, अधिवक्ता बतौर सदस्य व बैंच संख्या 2 में न्यायाधीश मुकेश राजपुरोहित,अध्यक्ष व सपना वैष्णव,अधिवक्ता बतौर सदस्य,बैंच संख्या 3 में न्यायाधीश बलजिन्दर सिंह संधू अध्यक्ष व अक्षिति सिंघवी ने बतौर सदस्य सुनवाई कर पक्षकारों के मध्य समझाइश करवाकर विभिन्न प्रकृति के कुल 200 प्रकरणों का निस्तारण कर 4,78,88,500/- के अवार्ड पारित किए।

You missed