महाकुंभ में भगदड़ से 20 श्रद्धालुओं की मौत,50 घायल

प्रयागराज,महाकुंभ में भगदड़ से 20 श्रद्धालुओं की मौत,50 घायल। प्रयागराज के त्रिवेणी पर चल रहे महाकुंभ में मंगलवार की रात डेढ़ – दो बजे के आसपास भगदड़ मच जाने से अब तक लगभग 20 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें – झगड़े में घायल बच्चे की अस्पताल में मौत,दो बालकों को पुलिस सरंक्षण में लिया

सूत्रों के अनुसार इस भगदड़ के बाद मेडिकल कॉलेज में पहले 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए। बाद में एंबुलेंस से कुछ और शव को मेला परिसर से लाया गया। प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर हादसे के 10 घंटे बाद भी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा श्रद्धालु संगम पर ही स्नान करने की न सोचें। गंगा हर जगह पवित्र है,वे जहां हैं उसी तट पर स्नान करें।

आज हुए इस हादसे के पश्चात 70 से ज्यादा एम्बुलेंस त्रिवेणी तट पर पहुंची।इन एंबुलेंस से घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद संगम तट पर हृस्त्र कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। त्रिवेणी नोज इलाके में आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया। भीड़ और अधिक न बढ़े इसलिए प्रयागराज से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। वहां प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या का स्नान है,जिसके कारण यहां लगभग साढ़े 10 करोड़ श्रद्धालुओं शहर में मौजूद होने का अनुमान है। प्रशासन के अनुसार संगम सहित 44 घाटों पर आज देर रात तक साढ़े 10 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का का अनुमान लगाया गया है। मंगलवार को साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी। प्रयागराज शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026