Doordrishti News Logo

जोधपुर,घंटियाली तहसील क्षेत्र के बांसवाड़ा नगर में एक रहवासी घर में आग लग गई। आगजनी में 2 साल की एक मासूम बच्ची जिंदा जल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीलों की ढाणीयों में स्थित उमेदराम की ढाणी में सोमवार दोपहर आग लगने से 2 साल की बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई।

2-year-old-girl-burnt-alive.jpg

बताया जा रहा है कि झोपड़ी में बेटा और बेटी को सुला कर मां बाहर गई थी। वापस लौटी तब तक झोपड़ी में आग लग चुकी थी। पड़ोसी आग बुझाने में जुटे थे। आग लगते ही एक 4 साल का लड़का बाहर निकल आया लेकिन बच्ची अंदर ही रह गई जिससे वह जिंदा जल गई। आग लगते ही पड़ोस में रहने वाले लोग चिल्लाते हुए मदद को पहुंचे।

2-year-old-girl-burnt-alive.jpg

लेकिन तब तक अंदर सो रही पूजा आग की लपटों में घिर गई। तथा जिंदा जल गई। बच्ची का शव देखकर मां बाप का हाल बेहाल हो गया। सूचना पर घंटियाली नायब तहसीलदार रमजान खान तथा भोजासर थाने से एएसआई गोविंद सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें –  हिमांशु अपहरण एवं हत्या के आरोपी के टेबलेट फोन में मिले कई तरह के एप्स

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026