Doordrishti News Logo

युवक के खाते से 2.04 लाख पार, पुलिस ने करवाए 1.80 लाख होल्ड

साइबर ठगी

जोधपुर, शहर में साइबर ठगी के प्रकरण नहीं रूक रहे हैं। शातिर ठगी करते जा रहे हैं। पुलिस शातिरों को पकड़ तो नहीं पा रही मगर उनके द्वारा निकाली जा रही राशि को होल्ड करवा रही है। ऐसे में पीडि़तों को राहत भी दिला रही है। हाल में एक और साइबर ठगी का केस सामने आया है, जब एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। पुलिस की तत्परता से उसके 1.80 लाख रुपए बच गए। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते से कुल 2.04 लाख रुपए तीन बार में निकाले गए थे। पुलिस ने शिकायत मिलते ही साइबर सेल के माध्यम से ठग के खाते से 1.80 लाख रुपए होल्ड करवा कर यह राशि वापस खाते में जमा करवा दी।

उदय मंदिर थानाधिकारी अमित सियाग ने बताया कि मकराना मोहल्ला निवासी पृथ्वी सिंह ने मामला दर्ज करवा कर बताया कि उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि आपके एचडीएफसी में खाते की केवाईसी अपडेट नहीं है। इस कारण खाते से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। खाते को जारी रखने के लिए पूछे जाने पर उसने मुझे एक लिंक भेजा। इसे खोलकर कुछ जानकारी शेयर करने को कहा। ऐसा करते ही मेरे खाते से पहले 24,983 व दूसरी बार में 1,79,90 रुपए का लिंक ओपन हुआ।

ओटीपी नंबर से खाता राशि साफ

थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि इसके बाद फोन करने वाले ने पीडि़त से एक ओटीपी पूछा। यह बताए जाने पर तीन बार में 2,04, 883 रुपए मेरे खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस ने तुरंत साइबर संपर्क पोर्टल के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जिस बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की गई उस बैंक के अधिकारियों से संपर्क कर खाते को होल्ड करवाया दिया। तब तक ठग कुछ राशि खाते से निकाल चुका था। पुलिस ने 1.80 लाख रुपए होल्ड करवा वापस शिकायतकर्ता पृथ्वीसिंह के खाते में जमा करवा दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

फागोत्सव में महिला रेलकर्मियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

March 16, 2026

अपने अंदर का रामत्व जगाने से ही साकार होगी रामनवमी-पटेल

March 16, 2026

विभिन्न मंडलों का प्रशिक्षण शिविर हुए प्रारम्भ

March 16, 2026

100 करोड़ की लागत से जिला स्तर पर रूरल विमेन बीपीओ होंगे स्थापित-पटेल

March 15, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का समाधान

March 15, 2026

रसोई गैस सिलेण्डरों की कमी नहीं,सभी एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक

March 15, 2026

राजस्थान दिवस पर अरबन हाट में लगेगी पंच गौरव ओडीओपी प्रदर्शनी

March 15, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में 200 प्रकरणों का निस्तारण

March 15, 2026

ग्राहक पंचायत का मातृशक्ति सम्मेलन और उपभोक्ता दिवस समारोह आज

March 15, 2026