Doordrishti News Logo

66वां रेल सप्ताह

जोधपुर, रेल मंडल पर 66 वां रेल सप्ताह समारोह मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय में मनाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार समारोह की मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने जोधपुर रेल के गौरवशाली इतिहास को बताते हुए कहा कि आज जोधपुर रेल मंडल सम्पूर्ण भारत से जुड़ गया है। पाण्डेय ने मंडल रेलवे अस्पताल जोधपुर की पूरी टीम और रेलवे अधिकारियों की कोविड 19 की दूसरी लहर में कुशल प्रबन्धन करने के लिये प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जोधपुर मंडल द्वारा रिकार्ड समय में ऑक्सीजन प्लांट लगाकर मरीजों को बहुत राहत पहुंचाई गई।

उत्कृष्ट कार्य रेलकर्मी सम्मानित

जोधपुर रेलवे स्टेशन को अधिकतम अंकों के साथ प्लेटिनम ग्रीन रेटिंग स्टेशन का दर्जा मिलना, गर्व का विषय है। उन्होंने जोधपुर रेल मंडल को महाप्रबन्धक स्तर पर 8 कार्यकुशलता शील्ड मिलने की बधाई देते हुए रेलवे अधिकारियों तथा कर्मचारियों से रेल संरक्षा और सुरक्षा सुदृढ रखने के लिये प्रतिबद्धता बनाये रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात  वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा पुरस्कारों का विवरण दिया गया।

इन्हें मिला सम्मान:-
जोधपुर मंडल द्वारा आयोजित रेल सप्ताह समारोह में महाप्रबन्धक स्तर पर 8 शील्ड विजेता विभाग के शाखा अधिकारी, 20 व्यक्तिगत पुरस्कार तथा 11 सामूहिक पुरस्कार विजेता रेल कर्मचारियों व अधिकारियों को  मुख्य अतिथि गीतिका पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में मंडल पर उत्कृष्ट तथा सराहनीय कार्य करने के लिये 101 कर्मचारियों को  नकद राशि, प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदान कर व्यक्तिगत रुप से तथा 15 समूह के 98 कर्मचारियों को सामूहिक रुप से मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस  बार मंडल स्तर की शील्ड में संरक्षा ग्रेड ए स्टेशन जोधपुर रेलवे स्टेशन को, संरक्षा ग्रेड बी स्टेशन समदड़ी स्टेशन को, राजभाषा शील्ड कार्मिक विभाग मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय को, परिवार कल्याण शील्ड डॉ. नेहा तिवारी गाइनी विंग रेलवे अस्पताल को तथा सर्वश्रेष्ठ ट्रेक रखरखाव का शील्ड वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रेल पथ जोधपुर को प्रदान की गई। कार्यक्रम में मंडल कार्मिक अधिकारी आरके शर्मा भी मौजूद थे।

ये भी पढें – भीतरी शहर में गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर पर हुआ कातिलाना हमला

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026