Doordrishti News Logo
  • पैर फेक्चर, साथी भी घायल
  • एमडीएमएच लाया गया

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र नागौरी गेट राममोहल्ला रोड पर सोमवार की रात को एक हिस्ट्रीशीटर पर हमला हुआ। इसमें किसी कंडारा गैंग द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई गई है। घायल हिस्ट्रीशीटर के सिर व पैर में गंभीर चोटें लगी है। बेहोशी की हालत में होने से बयान नहीं हुए है। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती क रवाया गया है। पुलिस देर रात तक हमलावरों की पहचान के साथ उनकी तलाश में लगी रही। उसके बयान के आधार पर ही पुलिस हमलवारों तक पहुंचेगी।

भीतरी शहर में गैंगवार

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि मंडोर थाने का हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छावाह और उसका एक साथी पृथ्वी सिंह रात को नागौरी गेट राममोहल्ला रोड से निकल रहे थे। तब पांच सात गाडिय़ों में सवार होकर हथियारों से लैस बदमाशों ने इन पर हमला बोल दिया। लगिया, सरिया, डंंडों से किए गए हमले में राहुल कच्छावाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका साथी पृथ्वी सिंह भी घायल हुआ है। जिन्हें बाद में उपचार के लिए एमडीएमएच लाया गया। हमलावरों में कोई कंडारा गैंग या आकाश पंवार का हाथ होने की आशंका जताई गई है। हिस्ट्रीशीटर के पुलिस बयान के आधार पर पहचान कर पाएगी। थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि कंडारा गैंग और राहुल कच्छावाह दोनों साथ ही हैं। अब अलग थलग हो गए तो पता नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच सात गाडिय़ों में काफी लोग सवार होकर आए थे। जो हथियारों से लैस थे। सबसे बड़ी बात है कि भीतरी शहर में गैँगवार होना पुलिस के लिए भी बदमाशों को पकड़ऩा चुनौती बन गया है। रंजिश में यह हमला होना माना जा रहा है।

ये भी पढें – ऑनलाइन आर्टिस्ट टॉक ‘इनसाइट’ का आयोजन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026