Doordrishti News Logo

जोधपुर, चांदणा भाखर ज्योति नगर स्थित श्रीदादू कुटिया द्वितीय पर स्वामी दादूदयाल महाराज के दिव्याशीष से शीतलदास महाराज का 18वां बरसी महोत्सव 21 फरवरी रविवार को दादू कुटिया के अनुयायियों की ओर से श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

18th anniversary of Sheetal Das Maharaj on Sundayश्री दादू कुटिया द्वितीय के संत सतराम दास ने बताया कि महोत्सव के दौरान संत समागम और सुबह 11 बजे कलश बधावणा, दोपहर 1 बजे से सत्संग व शाम 4 बजे से पंगत व प्रसादी का आयोजन होगा। इस आयोजन में अखेली पौ धाम के महंत रामनिवास, कुपड़ावास पौ धाम के महंत किशनदास, सज्जनदास, फतेहसागर कबीर आश्रम के महंत प्रहलाददास, सालावास कबीर आश्रम के महंत अमरदास, बनाड़-सोडेर भोलाराम संत विश्राम स्थली के महंत हीरादास सहित साध्वी भाणी बाई, रामप्यारी बाई, चुकिया बाई, रामी बाई और भक्तगण शामिल होंगे। संत सतराम दास ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर मीटिंग रखी गई मीटिंग से पूर्व सत्संग हुआ। इस दौरान श्याम सिंह सोढा, महेंद्र सिंह पंवार, गोरधन सिंह चौहान, किशोर सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह चौहान, मोहन सिंह सोलंकी, नरपत सिंह गौड़, वार्ड संख्या 3 (दक्षिण) पार्षद अशोक सिंह चौहान, राम सिंह सिसोदिया, राम सिंह राठौड़, पंकज जांगिड़,चैना राम, नवीन ओझा, गजेंद्र सिंह पंवार और मोहित सिंह सोढा शामिल हुए और सभी को आयोजन के व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026