Doordrishti News Logo

बोलेरो में पकड़ा 127 किलो अवैध डोडा पोस्त

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। उससे जब्त की गई बोलेरो में 127 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि बाप थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो कैंपर को रोक कर उसकी जांच की गई तो अंदर डोडा पोस्त भरा मिला। इसे चला रहे जांबा की ढाणी निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बोलेरो में 127.800 किलोग्राम डोडा भरा हुआ था। बोलेरो कैम्पर जब्त कर एनडीपीएस में प्रकरण दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: