Doordrishti News Logo

मंडोर स्थित जीवण-माता मंदिर का 122 वां पाटोत्सव 22 मई को

जोधपुर,मंडोर स्थित जीवण माता मंदिर का 122 वां पाटोत्सव 22 मई को मनाया जाएगा। मंडली के मनीष माथुर और आनंदी लाल माथुर ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सत्संग मंडली की बैठक में पाटोत्सव 22 मई को मनाने का निर्णय लिया गया। इस बार का पाटोत्सव कुलभूषण कायस्थ सरदार बंसीलाल माथुर की स्मृति में समर्पित किया है।

मनीष माथुर और मनोज सोनू ने बताया कि पाटोत्सव के कार्यक्रम की जिम्मेदारियां विभिन्न सदस्यों को सौंपी गई हैं। इसके तहत मनीष व महेश को लाइटिंग, सीपी माथुर को फूल मंडली, आरएस माथुर, इंद्रराज और नितिन को प्रसादी, रॉबिन, सुनील और मुरारी लाल को हवन का जिम्मा सौंपा गया है। पाटोत्सव में कई धार्मिक अनुष्ठान नंदलाल माथुर, जुगल किशोर गोरिया, बृजेश, लोकेश, केदार, राकेश, अनिल सुरेश,बीपी माथुर सहित मंडली सदस्यों की देखरेख में होंगे। कोरोना काल के बाद पाटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाने की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। सभी उपस्थित कायस्थ बंधुओं के लिए प्रशादी भी रखी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026