Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की देवनगर पुलिस ने शनिवार की रात को रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्काबार पर कार्यवाही कर संचालक सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर धूूम्रपान अधिनियम में केस बनाया है। कार्रवाई एसीपी नीरज शर्मा के सुपरविजन में की गई।

एसीपी शर्मा ने बताया कि प्रथम पुलिया देवनगर इलाके में रॉयल कैफे रेस्टारेंट में हुक्काबार चलने की जानकारी मिली। इस पर थानाधिकारी जयकिशन सोनी, प्रताप नगर थानाधिकारी सोमकरण मय जाब्ते के यहां पर रेड दी गई। पुलिस ने हुक्काबार संचालक सुरेश पुत्र बिरदा राम चौधरी को पकड़ा। हुक्काबार में आए 12 अन्य युवकों का भी चालान बनाया गया। संचालक के खिलाफ धूम्रपान अधिनियम में मामला बनाया गया।