Doordrishti News Logo

रेल विद्युतीकरण के लिए तार बिछाने का कार्य शुरू

डीआरएम ने कार्य की प्रगति का लिया जायजा

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के मद्देनजर बिजली के तार बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि जोधपुर मंडल पर रेल विद्युतीकरण का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है तथा इसके तहत खड़े किए गए खम्भों पर बिजली के तार लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके प्रथम चरण में लूणी जंक्शन से हनवन्त स्टेशनों के मध्य केटेनरी वायरिंग शुरू की गई है। उन्होंने इस कार्य में लगे कार्मिकों से पूरी सावधानी बरतने व निर्धारित मानकों के अनुरूप काम करने को कहा है। उन्होंने भगत की कोठी से लूणी जंक्शन के मध्य रेल विद्युतीकरण कार्य की प्रगति का अधिकारियों के साथ जायजा लिया।

रेल विद्युतीकरण के लिए तार बिछाने का कार्य शुरू

उल्लेखनीय है कि चालू वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल के लूणी-समदड़ी(48 किलोमीटर),लूणी-मारवाड़ जंक्शन (72 किलोमीटर) व जोधपुर-लूणी (32 किलोमीटर) तक कुल 152 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण करने का लक्ष्य है। इसके अलावा जोधपुर मंडल के सभी मार्गो कुल 1626.75 रूट किलोमीटर को दिसंबर-2023 तक विद्युतीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

रेल विद्युतीकरण के लिए तार बिछाने का कार्य शुरू

पाली मारवाड़ स्टेशन पर जांची सुरक्षा व यात्री सुविधाएं

मंडल रेल प्रबंधक ने जोधपुर-पाली मारवाड़ रेल खंड पर सुरक्षा निरीक्षण भी किया। उन्होंने पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की तथा इस अवसर पर पाली जिला कलेक्टर नमीत मेहता से रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। पांडेय ने पाली स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के अनुरक्षण और उनके विस्तार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता(समन्वयक) मुकेश कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक राजेंद्र सोलंकी, मंडल सिगनल एंड टेलीकॉम इंजीनियर बलवंत सिंह व सहायक मंडल इंजीनियर गौरव कुमार भी साथ थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026