सब्जी विक्रेता के घर से सौ ग्राम सोना और चार किलो चांदी चोरी
ढाई लाख की नगदी पर भी चोरों ने किया हाथ साफ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सब्जी विक्रेता के घर से सौ ग्राम सोना और चार किलो चांदी चोरी। शहर के निकट शिकारगढ़ स्थित एक निजी स्कूल के पास मकान में चोरी हो गई। घर मालिक सब्जी विक्रेता है। उसके घर से सौ ग्राम सोना,चार किलो चांदी और ढाई लाख का केश चोरी हुआ है। पीडि़त ने एयरपोर्ट थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है।
एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि शिकारगढ़ स्थित निजी स्कूल के पास तिरूपति विहार में रहने वाले केशरसिंह पुत्र हरीसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह मूल रूप से ब्यावर जिले के बासिया रायपुर का रहने वाला है। यहां जोधपुर में सब्जी बेचता है। शिकारगढ़ स्थित उसके घर में 28-29 जनवरी रात को चोरी हो गई।
शांतिभंग में पकड़े युवक निकले साइबर ठगी के आरोपी: तीन गिरफ्तार
चोर घर से सौ ग्राम सोने के और चार किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घर की अलमारी बक्सों में रखे ढाई लाख रुपए भी चोरी हुए है। घटना की जानकारी पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर तलाश की जा रही है।
