हनुमान मंदिर में पुजारी बनकर रह रहे तस्कर सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

  • लूणी पुलिस का अभियान
  • फरार आरोपियों को पकड़ा

जोधपुर(डीडीन्यूज),हनुमान मंदिर में पुजारी बनकर रह रहे तस्कर सहित 10 आरोपी गिरफ्तार। फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर वेस्ट जिले की लूणी पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए पुजारी बनकर रह रहा था।

ऋषिकेश हरिद्वार में काट रहा था फरारी 
लूनी थानाधिकारी डॉ.हनुमान सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 26 मार्च 2023 को तत्कालीन लूणी थानाधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक ने रोहिचा कला गांव में एक कार से 269 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। जिसमें आरोपी बागावास पुलिस थाना मंडली निवासी रमेश पुत्र डूंगराम देवासी को गिरफ्तार किया गया था जबकि आरोपी सुनील पुत्र किशनाराम विश्नोई फरार चल रहा था। आरोपी अपने नजदीक और दूर के रिश्तेदारों में स्थान बदल बदल कर रहने लगा और ऋषिकेश हरिद्वार दिल्ली आदि जगहों पर फरारी काट रहा था।

पुजारी के वेश में हनुमान मंदिर में सेवा चाकरी 
पिछले कुछ महीनो से पुजारी के वेश में हनुमानजी के मंदिर में रह रहा था जिसे पकडऩे में टीम ने सफलता हासिल की है। दूसरे मामलों में टीम ने पानी पुरी खाने के लिए गए युवक के साथ हुई मारपीट में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें पिंटू पुत्र नेनाराम बिश्नोई निवासी विष्णुनगर चौढा,विष्णु पुत्र बाबूलाल विश्नोई, राकेश पुत्र हरचंद राम सरगरा व राहुल पुत्र भंवरलाल सरगरा निवासी गुड़ा विश्नोइयान को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा टीम ने थाना क्षेत्र के फरार वारंटी भैराराम पुत्र रामलाल वाल्मीकि को भी गिरफ्तार किया। टीम ने धुंधाड़ा क्षेत्र में आपस में लड़ाई झगड़ा करने पर भी कार्रवाई की। जिसमें चार आरोपियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026