Doordrishti News Logo

संदिग्ध स्कार्पियों सवार युवकों के पास में मिली 1.73ग्राम एमडी ड्रग

जोधपुर,शहर की रातानाडा पुलिस ने हल्का क्षेत्र में गश्त में एक संदिग्ध स्कार्पियो को रूकवा कर उसमें बैठे दो युवकों की तलाशी। जिनके पास से 1.73 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। दोनों एमडी ड्रग का सेवन करते हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है।

ये भी पढ़ें- अन्न का त्याग जेल परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन

थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि एसआई भंवरसिंह मय टीम द्वारा हलका क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। तब शुक्रवार की सुबह एक संदिग्ध स्कार्पियो को रूकवाकर उसमें सवार दो युवकों की तलाशी ली गई। एक युवक के पास से 0.98 एवं दूसरे के पास से 0.75 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। इस पर पुलिस ने फलोदी के उग्रास निवासी जगदीशचंद्र पुत्र बीरबलराम विश्रोई एवं ढढू फलोदी निवासी प्रेमसुख पुत्र मनोहरराम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed