Doordrishti News Logo

गोल्ड में मुनाफे के बहाने हरियाणा के कृषक से 1.35 करोड़ ऐंठे

  • पीडि़त पहुंचा पुलिस के पास
  • केस दर्ज

जोधपुर,गोल्ड में मुनाफे के बहाने हरियाणा के कृषक से 1.35 करोड़ ऐंठे। हरियाणा के एक किसान को जोधपुर के व्यक्ति ने गोल्ड में मुनाफा दिलाने की बात कहकर 1.35 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। गोल्ड और मुनाफा नहीं मिलने पर आरोपी को कई बार कॉल किया गया। आखिर में आरोपी ने जान से मरवाने की धमकी दे डाली। पीडि़त ने अब मंडोर थाने में इस बाबत धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – परिवार दादी के निधन पर गांव गया, चोर 2.30 लाख की नगदी और जेवरात चुरा ले गए

हरियाणा के कैथल स्थित मानस सदर निवासी कर्मचीरसिंह पुत्र वीर भान जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका एक मित्र हरियाणा कुरूक्षेत्र का नरेश है। जिसका एक परिचित जोधपुर के अनवाणा बावड़ी निवासी दीपक उर्फ मंगलाराम है। उससे वर्ष 2019 में मुलाकात हुई थी। तब दीपक ने कहा कि वह गोल्ड का व्यापार करता है और इंवेस्ट करने पर बड़ा मुनाफा दिला सकता है। इस पर दीपक उससे कई बार संपर्क करता रहा। इस झांसे में आकर परिवादी कर्मवीसिंह 15 मार्च 2019 को अपने दो मित्रों अमित और मंदिप के साथ जोधपुर आया था। यहां मंडोर 9 मील स्थित स्टोन पार्क के पास में एक रेस्टारेंट में आरोपी दीपक को पांच किलो गोल्ड बाबत 1.35 करोड़ रुपए दिए थे। उसके बाद कई बार दीपक से कॉलिंग के माध्यम से संपर्क किया गया मगर वह हर बार टालमटोल जवाब देता रहा। मगर बाद में उसने फोन रिसीव करना छोड़ दिया। आखिरकार एक बार फिर बात होने पर आरोपी ने उसे जान से मरवाने की धमकीं दी और जोधपुर आने से मना कर दिया। पीडि़त की रिपोर्ट पर अब मंडोर पुलिस अग्रिम जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026