Doordrishti News Logo

महिला के पास में मिली 1.33 ग्राम एमडी ड्रग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला के पास में मिली 1.33 ग्राम एमडी ड्रग।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र की राजीव गांधी कॉलोनी में एक महिला के पास से पुलिस ने एक ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग को जब्त किया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

सीएचबी थाने की एसआई सुलोचना राजीव गांधी कॉलोनी में रहने वाली रामी के घर पर पहुंची थी। तब रामी के पास तलाशी लिए जाने पर 1.33 ग्राम एमडी ड्रग मिली। इस पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण बनाया गया। वह मूल रूप से फलोदी के राणेरी गांव की रहने वाली है। एमडी ड्रग को लेकर अग्रिम जांच जारी है।

Related posts: