Doordrishti News Logo

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद। आरपीएफ भगत की कोठी ने सवारी गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी में 10.430 किलो ग्राम अनुमानित कीमत 5,21,500 रुपए का गांजा जब्त किया है।

120 किलो डोडा पोस्त 2 किलो अफीम और 91 ग्राम एमडीएमए जब्त,पांच तस्कर गिरफ्तार

ज्योति कुमार सतीजा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर एवं नीतीश शर्मा वरि.मंडल सुरक्षा आयुक्त जोधपुर व मुकेश कुमार सहायक सुरक्षा आयुक्त जोधपुर के निर्देशन एवं निरीक्षक मदनलाल भाटी के सुपरविजन में शनिवार को भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन न.9 में खड़ी गाड़ी संख्या 18573 के एसी कोच एस-1 में एक लावारिश बैग को खोल कर देखा तो उसमें एक प्लास्टिक का पैकेट मिला जिनका वजन 10.430 ग्राम पाया गया। इसमें गांजा मिला। जिसकी अनुमानित कीमत 5,20,500 रुपए आंकी गई है। अग्रिम कार्रवाई अब राजकीय रेलवे पुलिस की तरफ से की जा रही है।