Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के माता का थान क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को समाचार पत्र में जॉब का विज्ञापन देखना भारी पड़ गया। दिए गए नंबर पर संपर्क किए जाने के बाद शातिर रजिस्ट्रेशन और अन्य मद्दों के नाम पर खाते फोन पे के माध्यम से एक लाख पचास हजार रूपए डलवा दिए। बाद में ठगी का अहसास हुआ तब तक शातिर ने फोन ही बंद कर दिया। पीड़िता ने इस बारे में मंडोर थाने में प्राथमिकी दी है। मामला धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में दर्ज किया गया है।

मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने बताया कि माता का थान की रहने वाली कोमल सोलंकी पुत्री भानुप्रकाश की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने सोमवार को एक समाचार पत्र में जॉब से संबंधित विज्ञापन देखा था। तब उस पर दिए गए नंबरों पर संपर्क किया। इस पर सामने वाले शख्स ने खुद को नवीन कुमार बताया और जॉब के लिए पहले रजिस्ट्रेशन फीस के नाम रूपए लिए। बाद में वह जॉब के लिए ही लेपटॉप, मोबाइल हैण्डसेट परचेजिंग के नाम पर खाते में रूपए डलवाता रहा। शातिर ने यह रकम फोन पे के माध्यम से अपने खाते में डलवाई। शातिर ने कहा कि यह रूपए वापिस उसके खाते पुन: में आ जाएंगे। आखिरकार उसने अंत में फिर रूपयों की डिमांड की तब उसके ठगी का अहसास हुआ। तब तक उसने अपना फोन भी बंद कर दिया। मंडोर पुलिस थाने में इस बाबत धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – जानलेवा हमले का दो हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026