Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ जाने वाली रोडवेज बस से दो वृद्ध महिलाओं के गले से कंठियां पार

जोधपुर,भोपालगढ़ जाने वाली रोडवेज बस से दो वृद्ध महिलाओं के गले से कंठियां पार। शहर के पावटा रोडवेज बस स्टेण्ड पर भोपालगढ़ जाने वाली बस में सवार होते दो वृद्ध महिलाओं के गले से किसी शातिर ने कंठियां पार कर ली। इस बारे में एक व्यक्ति की तरफ से उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें – 938 करोड़ से बनेगी जोधपुर की एलिवेटेड रोड,टेंडर जारी

भोपालगढ़ के कुड़ी गांव में रहने वाला मोहनराम पुत्र रेंवतराम की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी, बड़े पिता की पुत्रवधु 70 साल की केलकी के साथ जोधपुर आया था। यहां जोधपुर में एमडीएम अस्पताल से दवाइयां लेकर वापिस पावटा बस स्टेण्ड पर पहुंचे और भोपालगढ़ जाने वाली बस में सवार होने लगे। बस में भीड़भाड़ ज्यादा थी। सीट पर बैठने के समय पता लगा कि बड़े पिता की पुत्रवधु 70 साल की केलकी के गले से किसी शातिर ने कंठी को चुरा लिया है।

इसी बस में एक अन्य महिला 90 साल की गवरी देवी के गले से भी कंठी पार हो गई। वह भी भोपालगढ़ की रहने वाली है। दोनों घटनाओं को लेकर उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। जांच हैडकांस्टेबल किशोर सिंह की तरफ से की जा रही है।

ये भी पढ़ें – बदलते भारत की बदलती तस्वीर-जया वर्मा सिन्हा