घूमर फेस्टिवल:19 नवम्बर को प्रदेशभर में एक साथ होगा आयोजन
जोधपुर में राजकीय उम्मेद स्टेडियम में होगा आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घूमर फेस्टिवल:19 नवम्बर को प्रदेशभर में एक साथ होगा आयोजन। घूमर फेस्टिवल 2025 का आयोजन 19 नवम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों पर एक साथ किया जाएगा। जोधपुर में इस भव्य उत्सव का आयोजन राजकीय उम्मेद स्टेडियम में किया जा रहा है।
घूमर कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सीखे स्टेप
क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय के उपनिदेशक भानुप्रताप ने बताया कि पर्यटन विभाग जोधपुर द्वारा 13 से 17 नवम्बर तक विशेष घूमर प्रशिक्षण कार्यशाला का आज तीसरा दिन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अनुभवी कोरियोग्राफर ने प्रतिभागियों को घूमर के विविध पारंपरिक एवं मंचीय प्रस्तुति आधारित स्टेप सिखाए।
उन्होंने बताया कि सोमावार 17 नवम्बर को कार्यशाला का अंतिम दिवस रहेगा जिसमें पंजीकृत प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।18 नवम्बर को सामूहिक ग्रैंड रिहर्सल आयोजित की जाएगी। पर्यटन विभाग जोधपुर की उपनिदेशक डॉ.सरिता फिड़ौदा ने बताया कि प्रतिभागियों में जोश है और सभी उत्साहित हैं।
ग्रीन हार्टफुलनेस रन में दौड़ा जोधपुर
डॉ.फिड़ौदा ने बताया कि फेस्टिवल की तैयारियों के लिए रविवार को राजकीय उम्मेद स्टेडियम का निरीक्षण किया गया,जहां मंच, लाइट,टेंट और साउंड व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया गया। रविवार को घूमर फेस्टिवल में भाग लेने के लिए पंजीकरण का अंतिम दिवस था,जिसमें अब तक 68 समूह (प्रत्येक में 20 से अधिक सदस्य) और 600 व्यक्तिगत प्रतिभागी पंजीकरण करवा चुके हैं। देर रात्रि तक और पंजीकरण चला।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

