तीन लोगो के बैंक खातों से 3.40 लाख पार
- साइबर ठगी
- ऑटोमेटेड अपडेट और यूपीआई के मार्फत निकाली रकम
- केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन लोगो के बैंक खातों से 3.40 लाख पार।कमिश्ररेट के अलग अलग थानों में साइबर ठगी और धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हुए है। तीन लोगों के साथ साइबर ठगों ने 3.40 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। किसी का फोन ऑटो मेटेड अपडेट किया गया तो किसी के यूपीआई खाते से रकम पार हुई। संबंधित थाना पुलिस अब जांच में जुटी है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा बी रोड स्थित जालम विलास पदमावती निवासी दिव्यांशु चौहान पुत्र नवीन कुमार के बैंक खातों से 1 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने शिकायत में बताया कि 1 अक्टूबर 26 को दोपहर करीब 1.30 बजे उनके मोबाइल पर ऑटोमेटेड अपडेट की प्रक्रिया शुरू हुई,जो करीब 15 से 20 मिनट तक चली। इसके बाद मोबाइल पर आए संदेशों से उन्हें पता चला कि उनके बैंक खातों से 90 हजार, 40 हजार और 50 हजार रुपये डेबिट हो चुके हैं।
खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीडि़त ने बैंक खातों को होल्ड करवाया तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में एसओजी जयपुर से ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर प्राप्त होने के बाद महामंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच भानाराम को सौंपी गई है।
इसी तरह तीसरी पोल महामंदिर निवासी गौरी शंकर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1 लाख 25 सौ रूपयों की निकासी कर ली। उसके मोबाइल पर आए संदेश से ठगी का पता लगा। इधर खांडा फलसा पुलिस के अनुसार जय नारायण व्यास कॉलोनी चांदपोल चौखा निवासी श्रवणसिंह पुत्र अमरसिंह चौहान के यूपीआई सिस्टम से साइबर ठगों ने 1 लाख 36 हजार 177 रूपए निकाल लिए। उसके साथ घटना 10 सितंबर को हुई और अब खांडा फलसा पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर पर केस दर्ज किया है।
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

