युवा प्रखर प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवा प्रखर प्रतियोगिता आयोजित। भारत विकास परिषद जोधपुर मारवाड शाखा की ओर से जोधपुर इंस्टिट्यूट्स आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के सभागार में गुरुवार को युवा प्रखर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें – विधायक भंसाली ने किया सीसी सड़क निर्माण व सोजती गेट मरम्मत कार्य का शुभारंभ

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निर्भरता,गंभीर चुनौतियां या नव अवसर ? विषय पर पक्ष और विपक्ष एवं विभिन्न विषयों पर आशुभाषण में 6 महाविद्यालय विभागो के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया।प्रतिभागियों ने अपने तर्कों से निर्णायक मंडल के शहर के प्रख्यात साहित्यकार डॉ हरि प्रकाश राठी,प्रो डॉ विनीत मेहता,प्रो सुषमा दवे को प्रभावित करने का प्रयास किया।

आयोजन प्रभारी डॉ अभिषेक आर्य ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि पक्ष में टेक्नोलॉजी विभाग की सांनवी सिंह प्रथम, द्वितीय सीएसई विभाग की शिल्पी पटेल एवं तृतीय डिजाइन विभाग की डोली सैनी रही। विपक्ष में प्रथम सी एसई विभाग की कविता भाटी, द्वितीय सीएसई विभाग के वैभव सोनी एवं तृतीय टेक्नोलॉजी विभाग के देरिन खान रहे।

इसी प्रकार आशुभाषण में सीएसई विभाग के रूप सिंह राज पुरोहित प्रथम,टेक्नोलॉजी विभाग के हितेश कटारिया द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सीएसई विभाग के पार्थ शर्मा रहे।पक्ष,विपक्ष एवं आशुभाषण में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान वालों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र,नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सीएसई विभाग की टीम प्रान्त स्तर पर होने वाली युवा प्रखर प्रतियोगिता में जोधपुर मारवाड शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रान्तीय अध्यक्ष नारायण रूप राय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं विजेता विद्यार्थियों को उनके सुंदर प्रदर्शन और प्रतिभागिता के लिए बधाई दी। शाखा अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल,सचिव दिनेश सेठिया एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ अभिषेक आर्य ने जोधपुर इंस्टिट्यूट्स आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजीके सभी शिक्षक व सदस्यों को सहयोग प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव जगदीश प्रसाद शर्मा,प्रान्तीय अध्यक्ष नारायण रूप राय,शाखा अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल,सचिव दिनेश चंद्र सेठिया,संयोजक संस्कार हरी कृष्णानी,संयोजक सेवा डॉ दर्शन ग्रोवर,संयोजक सम्पर्क कैलाश राजपुरोहित,महिला सहभागिता संयोजक गायत्री भारद्वाज,तीनो निर्णायक हरिप्रकाश राठी,डॉ विनीत मेहता,डॉ सुषमा दवे एवं उपस्थित शाखा सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।

पूर्व में वन्देमातरम गीत के बाद निर्णायकों का अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। शाखा अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने सभी अतिथियों,विभिन्न विभागों-महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का स्वागत किया। उपस्थित शाखा सदस्यों का परिचय दिया। कार्यक्रम आयोजन प्रभारी डॉ अभिषेक आर्य ने सभी को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया।

उन्होंने भारत विकास परिषद के उद्देश्य एवं कार्यो से अवगत कराया गया। क्षेत्रीय महासचिव जगदीश प्रसाद शर्मा ने युवाओं को सेवा और संस्कार से सम्बन्धित पंच गुणों को अंगीकार कर भारत के समग्र विकास का आहवान किया।संयोजक पर्यावरण सुरेंद्र वैष्णव, वरिष्ठ सदस्य आकाश मेहता,सह सदस्य संगीता सेठिया की उपस्थित थे।संचालन डॉ अभिषेक आर्य ने किया।