Doordrishti News Logo

युवक-युवती परिचय सम्मेलन व सम्मान समारोह संपन्न

बसेटा समाज का आयोजन

जोधपुर,बसेटा विकास सेवा समिति का 13वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभावान छात्र- छात्राओं का सम्मान रविवार को दशरथ मल सिंघवी स्मृति सभागार गीता भवन में आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप भाटी ने बताया कि सम्मेलन में जोधपुर सहित प्रदेशभर से आए 158 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया।

समिति के सचिव ओमप्रकाश बामणिया ने बताया कि इस समारोह में जिले के 240 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें 125 प्रथम श्रेणी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 115 रक्तदाताओं,राजकीय सेवा में नवनियुक्त युवाओं,कोरोना योद्धाओं एवं सेवाभावी महिला शक्ति का सम्मान भी किया गया। आगामी 5 नवंबर को होने वाले 15 वें सामूहिक विवाह के बैनर का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष कन्हैया लाल चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल बाणिया, मदन गोपाल वर्मा, दान मल लारा,गिरिराज प्रसाद, हनुमान सांवरिया,भगवानदास सांगोतिया व बाबा रामदेव संस्थान के अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद चौहान ने की।

youth-girl-introduction-conference-and-honor-ceremony-concluded

समारोह में सुरेश बाणिया,रमेश बाणिया, हरीश राठौड़, अशोक बाडोलिया,अशोक बक्शू बाणिया, राकेश तंवर, मनोज दौड़िया,राकेश भाटी,भीम सिंह तंवर, भजन राठौड़, मुकेश तंवर, धनराज लोहिया, प्रकाश चौहान,ओम प्रकाश बाड़ोलिया,राजू सिंह देवातवाल, सोहन राज लोहिया,आनंद राठौड़, अनिल बाणिया,राजेश चौहान,विधिक डागर,चंद्रशेखर भाटी,जितेंद्र बामणिया,हिम्मत तंवर, कमलेश चौहान, रवि कुमार भाटी, धर्मदास राठौड़ आदि समाज बंधु उपस्थित थे। संचालन खिवराज जांगिड़ ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026