Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में एक होटलकर्मी युवक की संदिज्ध हालात में मौत हो गई। उसके केरोसीन पीकर आत्मदाह किए जाने का संदेह जताया गया है। पिता की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। घटना 9 दिसम्बर को होना बताया गया है। मौत शुक्रवार को हुई। दोपहर बाद पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा। माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहा होगा। उदयमंदिर थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के ओस्तरा हाल सूरसागर रावटी स्थित घोड़ा घाटी निवासी 18 वर्षीय धनराज यहां एक होटल पर कार्य करता था। वह गत नौ दिसम्बर को अपने घर से होटल पर लौटा था। फिर उसने केरोसीन पी लिया और संभवत: खुद को आग लगा दी। इस पर जली हुई हालत में उसे महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी आज मौत हो गई। थानाधिकारी यादव ने बताया कि इस बारे में उसके पिता श्रवण की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts: