Doordrishti News Logo

होटल में करंट से युवक की मौत, नाबालिग नाड़ी में डूबा

जोधपुर,होटल के पास में कचरा बीन रहे एक व्यक्ति की कूलर से करंट लगने पर मौत हो गई। इस बारे में पिता की तरफ  से मंडोर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: भीलवाड़ा के रायपुर के मोखुन्दा हाल परिहार नगर माता का थान क्षेत्र में रहने वाले जोधुनाथ पुत्र कामामनाथ कालबेलयिा ने रिपोर्ट दी।

ये भी पढ़ें- पांचवें स्थापना दिवस पर सत्यमेव जयते ने निभाए सामाजिक सरोकार

रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र शिवा 9 मील मंडोर एरिया में एक होटल के पास में कचरा बीन रहा था। तब वहां लगे कूलर से उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया। इस बारे में मर्ग दर्ज किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: