जोधपुर, चांदपोल स्थित राधारानी गौशाला में गौमाता को गुड़ व हरा चारा खिलाया। चांदपोल पुरबियों की गली के युवाओ ने प्रति रविवार को विषेश अभियान के तहत गौमाता की सेवार्थ सभी गौ सेवकों ने गौ माता को गुड़ व हरा चारा खिलाया। संयोजक राहुल औझा ने बताया मानव जीवन में गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही। गौ माता की सेवा मात्रा से ही हर संकट खत्म हो जाते हैं और गौ माता पृथ्वी का पोषण करती है गाय जानवर नही बल्कि देश की जान है, गाय प्राणी नही प्राण है।
प्रत्येक व्यक्ति को गोमाता की रक्षा और सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस आयोजन को सफल बनाने में हरिश ओझा, अशोक सांखला, यश घोष, भावेश नाथ, नमन व्यास, कपिल ओझा, रोशन सांखला, आदित्य शर्मा, इत्यादी गौ सेवकों ने सौभाग्य प्राप्त किया। औझा ने बताया युवा टीम सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रिम मोर्चे पर रहती है। उनके सामाजिक कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी है ‘प्रकृति के साथ बिताएं कुछ पल’ थीम के तहत पौधारोपण व तेज गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पंरिडे का कार्य निरंतर जारी है। जिन-जिन स्थानों पर पौधे, परिडें व चुग्गा पात्र लगाए हैं उनकी देखभाल और पानी की व्यवस्था भी टीम के साथी व्यक़्तिगत रूप से कर रहे हैं।
ये भी पढें – वाद-विवाद में नमन, काव्य पाठ में धनिष्ठा रही अव्वल
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews