मादक पदार्थों के साथ युवक को पकड़ा
सीएसटी और प्रतापनगर सदर पुलिस की कार्रवाई।
जोधपुर,[दूरदृष्टीन्यूज़],मादक पदार्थों के साथ युवक को पकड़ा.एसटी टीम व प्रतापनगद सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को मादक पदार्थों के साथ पकड़ा है।वह पिछले तीन साल से अवैध मादक पदार्थ बेचने का कार्य कर रहा है।
शातिर मोबाइल लूटेरे पकड़े 16 मोबाइल बरामद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त
सीएसटी के प्रभारी एसआई मेहराज तंवर ने बताया कि पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एव यातायात शाहीन सी के निर्देशानुसार सुपरविजन अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के पंवार के निकट सुपरविजन में मुखबिर की इतला पर तुलसी कॉलोनी में पूनाराम पुत्र कोजाराम के पास से 50 ग्राम अफीम का दूध व करीब एक किलो ग्राम डोडा पोस्त, माप-तोल का इलेक्ट्रिक कांटा व 13500 रुपए बरामद किए। उसने उक्त मादक पदार्थ पीथावास निवासी रामनिवास पुत्र देवाराम से खरीदना बताया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
