Doordrishti News Logo

रेलवे गेट नही खोलने पर युवक ने किया हमला,सिर पर चोट लगने से गेटमैन जख्मी

जोधपुर, शहर के निकट डांगियावास थाना क्षेत्र में खेड़ी सालवां स्टेशन पर गेट मैन द्वारा गेट नहीं खोलने पर एक युवक ने हमला कर दिया। संभवत: हाथ में लोहे का क्लिप या कड़ा था। जिससे गेट मैन के सिर पर चोट लगी। हालांकि इसमें अभी पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। युवक को नामजद करने का प्रयास किया जा रहा है।

थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि बुधवार की दोपहर में खेड़ीसालवां स्टेशन पर ट्रेन गुजरने वाली थी। तब गेट नंबर 43 पर गेट मैन जवरीलाल की ड्यूटी थी। उसने गेट को बंद रखा हुआ था। तभी एक युवक वहां पर बाइक लेकर पहुंचा और गेट खोलने को लेकर जिद करने लगा। गेटमैन जवरीलाल ने मना कर दिया तब युवक ने आवेश में आकर उस पर हमला कर दिया। संभवत: हाथ में पहने क्लिप या कड़े से हमला किया जिससे गेटमैन जवरीलाल के सिर पर चोट लगने के साथ लहू बहने लगा। थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि इस बारे में अभी केस दर्ज नहीं करवाया गया है। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026