Doordrishti News Logo

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

घर के बाहर से कार चोरी

जोधपुर,अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार। शहर की कुड़ी पुलिस ने शताब्दी सर्किल पर एक युवक से अवैध हथियार पकड़ा।उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। दूसरी तरफ घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी हो गई। कुड़ी थाने के एसआई विश्राम मीणा ने शताब्दी सर्किल पर एक संदिग्ध युवक को रुकवा कर तलाशी ली। तब उसके पास में देशी पिस्टल मिली। इस पर युवक सदर बाजार थानान्तर्गत व्यापरियों का मोहल्ला इस्हाकिया स्कूल के पास रहने वाले रिजवान पुत्र मोहम्मद साहिद को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। उससे हथियार बाबत पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – सिलिकोसिस योजना में पांच लाख की मदद के बहाने सात लोगों से ठगी

दूसरी तरफ व्यापारी कृष्ण मंदिर रोड एक टेंट हाउस के पास में रहने वाले पारूल कुमार सरीन पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने रातानाडा पुलिस को बताया कि उसकी एक कार 25 सितंबर को घर के बाहर खड़ी की थी। जो चोरी हो गई। उसने अपने स्तर पर कार का पता लगाने का प्रयास किया, मगर का पता नहीं लग पाया। कार उसकी पत्नी के नाम से ले रखी थी। पुलिस गाड़ी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026