Doordrishti News Logo

दुकान से मोबाइल चुराने वाला युवक गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की उदयमंदिर पुलिस ने नई सडक़ पर दुकान से मोबाइल चुराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी का मोबाइल सहित पांच फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी रातानाडा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि 17 जून को पारस पोरवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसकी नई सडक़ रोड पर पोरवाल ब्रदर्स के नाम से दूकान है। जहा से 16 जून को दोपहर के समय रुपए खुले के बहाने मेरी दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने मेरी दुकान से मेरा वन प्लस कम्पनी का मोबाईल फोन चोरी कर ले गया।

यह भी पढ़िए- बिपरजॉय चक्रवात के कारण रेल यातायात प्रभावित

थानाधिकारी सिहाग ने बताया कि चोरी का प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे अभय कमाण्ड एव कन्ट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों व प्रतिष्ठानो पर लगे कैमरो के फुटेज के आधार पर मुल्जिम की पहचान रोहित के रूप में की गई। इस पर रविवार को आरोपी रातानाडा वाल्मिकी कॉलोनी निवासी रोहित वाल्मिकी को गिरफ्तार करने के साथ उससे पांच चोरी के मोबाइल भी बरामद किए गए। वह आदतन अपराधी है।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026