आपका सीमाओं की सुरक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा में बड़ा योगदान- मीणा

सीमा सुरक्षा बल दीक्षांत समारोह

जोधपुर,आपका सीमाओं की सुरक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा में बड़ा योगदान-मीणा। बीएसएफ के अपर महानिदेशक रामप्रसाद मीणा ने नव आरक्षकों को कहा कि आपका सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ आंतरिक सुरक्षा में भी बड़ा योगदान है।आज के इस परेड आयोजन से मैं प्रभावित हूं। आज सीमाओं की सुरक्षा के लिए जवानों का बड़ा योगदान है जो कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर अनुशासन को दर्शाता है। वे आज सीमा सुरक्षा बल का दीक्षांत परेड समारोह में आज सुबह सहायक प्रशिक्षण केंद्र चंदनसिंह चंदेल परेड ग्राउण्ड में नव आरक्षकों को संबोधित कर रहे थे।अपर महानिदेशक मीणा ने कहा कि देश की सुरक्षा में जवानों की भूमिका अहम रही है।जवानों से न सिर्फ बाहरी सीमाएं सुरक्षित बल्कि वे आंतरिक सुरक्षा में भी अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों ने आज उत्कृष्ट परेड की है। उन्होंने अनुशासन में रहकर जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है वह अनुकरणीय है।

यह भी पढ़ें – दीपावली के मद्देनज़र आयुक्तालय में निषेधाज्ञा जारी

आज बीएसएफ की तरफ से नव आरक्षकों के बैच संख्या 249 से 252 का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के अपर महानिदेशक रामप्रसाद मीणा मौजूद थे। उन्हें नवआरक्षकों द्वारा परेड की सलामी दी गई। इसके अलावा जवानों ने हैरत अंगेज प्रदर्शन कर प्रभावित किया। छात्राओं द्वारा घूमर नृत्य किया गया। जवानों ने जिम्नास्टिक से लेकर आग के गोले से निकलने वाले जीवंत प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मीणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews