युवा वैज्ञानिक नतांश माथुर का सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवा वैज्ञानिक नतांश माथुर का सम्मान। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सत्संग मण्डली ने सोमवार को मानसरोवर निवासी युवा वैज्ञानिक नतांश माथुर का सम्मान किया। माथुर ने आईआईटी रुड़की से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक, यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिस से मास्टर्स तथा ‘क्वांटम न्यूरल नेटवर्क्स’ विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

माथुर अब तक इंग्लैंड,अमेरिका, सिंगापुर सहित लगभग 15 देशों में अपने शोध विषय पर व्याख्यान दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्विट्ज़रलैंड स्थित सीईआरएन (CERN) प्रयोगशाला में भी उन्होंने अपना शोध प्रस्तुत किया है। उनका शोध क्वांटम कंप्यूटिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है,जिससे फार्मा,फाइनेंस व मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएँ विकसित हो रही हैं।

819 बच्चों के आंखों की जांच 20 प्रतिशत में दृष्टि दोष

कायस्थ समाज की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सत्संग मण्डली के सदस्य कायस्थ सरदार भवनेश माथुर,मनीष,आरएस माथुर,राजू, इन्दर राज,बीपी माथुर,नवीन, नितिन एवं महेश माथुर ने नतांश माथुर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर उनके माता-पिता संगीता माथुर एवं राकेश माथुर ने कहा कि नतांश की इन उपलब्धियों में उनकी मेहनत के साथ-साथ बड़ों के आशीर्वाद एवं परिवार के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस आयोजन के दौरान नतांश माथुर के दादा दादी प्रेमसखी एवं सौभाग्य मल माथुर सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नतांश माथुर को बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026