तनख्वाह लेकर लौट रहे युवक पर सरिया से हमला,तनख्वाह लूूटी
जोधपुर,तनख्वाह लेकर लौट रहे युवक पर सरिया से हमला,तनख्वाह लूूटी।शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र बैंक ऑफ बड़ौदा के पास में बाइक सवार युवक को 9 नवंबर की रात को मारपीट कर उसकी तनख्वाह लूट ली गई। सरिया से किए गए हमले में बचाव करते उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दो नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें – कांग्रेस पुरानी गारंटियां ही पूरी नहीं कर सकी,नई का क्या भरोसा- शेखावत
मेघवालों का बास बासनी निवासी विजय सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई अजय सिंह एक निजी कंपनी में काम करता है। वह 9 नवंबर की रात को कंपनी से तनख्वाह लेकर बाइक पर घर लौट रहा था। तब बैंक ऑफ बड़ौदा के पास में पहुंचने पर एक ऑटो में कुछ युवक जिनमें राहुल और मुकेश आदि सवार होकर आए और रास्ता रोककर मारपीट की। उस पर सरिया से हमला किया गया। मारपीट कर तनख्वाह छीन ली। सरिया से हमला करते बचाव करते समय उसके हाथ पर चोट लगी। जिस पर अस्पताल ले जाया गया,जहां उसके फ्रेक्चर होना बताया गया। पुलिस ने इसमें राहुल और मुकेश नाम के दो शख्स को नामजद किया है। जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

